Breaking News

अम्बिकापुर@नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी संघ की बैठक में नियमितीकरण पर हुई चर्चा

Share


अम्बिकापुर,03 जुलाई 2023 (घटती-घटना)। नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ की सरगुजा संभाग स्तरीय बैठक आयोजित की गई। सौरव यादव सरगुजा संभाग प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ की अध्यक्षता तथा संभाग पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की उपस्थिति में निकाय अध्यक्षों तथा प्लसेमेंट कर्मचारियों की बैठक में अहम चर्चा हुई।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में 172 नगरीय निकाय है। जिसमें लगभग 25000 प्लेसमेंट कर्मचारी कार्यरत हैं। जिनकी गणना शासन द्वारा नहीं किया जा रहा है। अथवा विभाग में इन कर्मचारियों की संख्या शून्य दर्शाया जा रहा है। इससे कर्मचारियों में असंतोष एवं आक्रोश व्याप्त है। जबकि शासन द्वारा ही इन कर्मचारियों को प्लेसमेंट के तहत रखकर कार्य लिया जा रहा है। जो कि लगभग 15 से 20 वर्षों से नगरीय निकाय अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वर्तमान में सरकार द्वारा अपने जन घोषणा पत्र में सभी अनियमित कर्मचारियों को नियमितीकरण करने का वादा किया गया था जिससे यह कर्मचारी आश्वस्त थे। किन्तु विभाग द्वारा कर्मचारियों की जानकारी शासन को प्रदाय नहीं किए जाने से यह कर्मचारी नियमितीकरण के लाभ से वंचित रह जायेंगे। उक्त संबंध में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय ऐडे द्वारा मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग एवं सचिव नगरीय प्रशासन विकास विभाग, संचालक, नगरीय प्रशासन विकास विभाग को प्लेसमेंट कर्मचारियों की जानकारी शासन को भेजने के संबंध में पत्र लिखा गया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply