अंबिकापुर,01 जुलाई 2023 (घटती-घटना)।कांग्रेस के बूथ चलो अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को पीसीसी उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव एवं पीसीसी महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा ने संयुक्त रुप से कटघोरा विधानसभा में कई बूथ समीतियों से मुलाकात कर अगामी चुनावों के लिए उनमें उर्जा भरने का कार्य किया। कांग्रेस बूथ चलो अभियान के माध्यम से बूथ समितियों के आकलन के साथ ही उन्हें मतदाताओं से जुडऩे के लिए प्रेरित कर रही है। कटघोरा विधानसभा में बूथ चलो अभियान का दायित्व विधायक सत्यनारायण शर्मा के जिम्मे था, किंतु अचानक उनकी तबियत खराब होने के कारण जेपी श्रीवास्तव एवं द्वितेन्द्र मिश्रा को बूथ चलो अभियान को प्रारंभ करने की जवाबदेही पीसीसी द्वारा दी गयी थी। उन्होंने अभियान की शुरुआत में स्थानीय संगठन के साथ मिलकर करीब 12 बूथ समितियों से मुलाकात कर उन्हें मतदाताओं से सीधे संपर्क के लिये प्रेरित किया है। बूथ कमेटी के सदस्यों को कहा गया है कि वे मतदाताओं तक सरकारी की लोकप्रीय योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं एवं इन योजनाओं से लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संपर्क करें। जिन पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, उन्हें लाभ पहुंचाने का प्रयास करें। 6 बार विधायक रह चुके बोधराम कंवर के पुत्र पुरुषोाम कंवर कटघोरा के विधायक हैं। बूथ चलो अभियान के दौरान वे स्वयं एवं उनके साथ जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र जायसवाल एवं विभन्न जोन, सेक्टर के प्रमुख भी इस दौरान मौजूद थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur