अंबिकापुर,01 जुलाई 2023 (घटती-घटना)।मणिपुर पुलिस ने 15 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार 30 जून को मणिपुर पुलिस पेट्रोलिंग के लिए निकली थी। इस दौरान पेट्रोलिंग टीम को मुखबीर से जानकारी मिली की तेन्दुपारा लक्ष्मीपुर पुलिया के पास एक व्यक्ति जरकिन में शराब लेकर जाने के लिए साधन का इंतेजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी हरीसाय पिता स्व. समल बैक उम्र 40 वर्ष निवासी तेन्दुपारा लक्ष्मीपुर के कजे से 15 लीटर महुआ शराब जत किया है। जिसकी कीमत 1500 रुपए बताई जा रही है। आरोपी उक्त शराब को बिक्री हेतु लेकर जाने के लिए साधन का इंतेजार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट अपराध दर्ज कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी मणिपुर उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक ललन गुप्ता, प्रधान आरक्षक विपिन तिवारी, महेश्वर सिंह, महिला आरक्षक नीलम यादव,आरक्षक प्रताप सिंह शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur