Breaking News

अंबिकापुर@जून महीने में सरगुजा में 59 प्रतिशत कम हुई बारिश

Share

अंबिकापुर,30 जून 2023 (घटती-घटना)। विलंब से मानसून सक्रिय होने के कारण सरगुजा जिले में जून की औसत वर्षा 243.3 मिमी की तुलना में मात्र 99.2 मिमी वर्षा हुई है। जो सामान्य औसत वर्षा से 59 प्रतिशत कम है। जो काफी चिंताजनक है। जून महीने में औसत से कम बारिश होने के कारण खेती किसानी का काम भी प्रभावित हुए हैं। जबकि बलरामपुर व कोरिया जिले में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। जबकि सरगुजा व जशपुर जिले में जून महीने में औसत से कम बारिश हुई है। वहीं सूरजपुर में जून महीने की वर्षा स्थिति संतोषजनक है।
सरगुजा में 4 से 5 दिन विलंब से मानसून सक्रिय हुआ है। उतरी छाीसगढ़ में 20 जून तक मानसून सक्रिय होने की उम्मीद रहती है। पर इस वर्ष 24 जून से मानसून सक्रिय हुआ है। मानसून विलंब से आने के कारण जून महीने में सरगुजा जिले में औसत वर्षा 59 प्रतिशत कम हुई है। इस वर्ष औसत वर्षा 243.3 मिमी की तुलना में मात्र 99.2 मिमी वर्षा हुई है। जिले में मानसून विलंब से आने व जून महीने में औसत से कम बारिश होने के कारण खेती किसानी पर भी इसका असर पड़ा है। खेती किसानी का काम पिछड़ चुका है। वहीं अब किसानों को जुलाई महीने में झमाझम बारिश की इंतेजार है। अगर जुलाई महीने में बारिश अच्छी हुई तो धान की असल के लिए अनुकुल रहेगा। जबकि बलरामपुर व कोरिया जिले में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। जबकि सरगुजा व जशपुर जिले में जून महीने में औसत से कम बारिश हुई है। वहीं सूरजपुर में जून महीने की वर्षा स्थिति संतोषजनक है।
जुलाई के प्रारंभ में एक्टिव मानसून की उम्मीद
मौसम वैज्ञानी एएम भट्ट के अनुसार इस समय मानसून की उारी सीमा राजस्थान पर केंद्रित है और अगले एक – दो दिनों में इसके आगे बढ़ते हुए पूरे राजस्थान पर प्रभावी हो जाने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। राजस्थान के शेष हिस्सों में मानसून की दस्तक के साथ ही पूरे भारत में मानसून सक्रिय हो जाएगा। पूरे भारत में मानसून की सक्रियता के साथ ही एक मानसून द्रोणिका निर्मित हो जाएगी जो पश्चिम से पूर्व तक एक लम्बी अक्ष निर्मित कर लेगी। इस मानसून द्रोणी अक्ष के विचलन के आधार पर ही आगे मानसून की गतिविधियां आश्रित होती हैं। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के पहले प्रारम्भिक चरण की वर्षा के बाद अभी उार छाीसगढ़ में वर्षा की गतिविधि में न्यूनता आई है। पुन: आगे जब बंगाल की खाड़ी में हलचल बढ़ेगी, कोई कम दबाव या चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय होगा तब पुन: वर्षा की संभावना बढ़ जाएगी। उम्मीद करते हैं कि जुलाई के प्रारम्भ में एक्टिव मानसून देखने को मिलेगा। फलहाल स्थानी प्रभाव से कुछ जगहों में गरज चमक और वर्षा की संभावना रहेगी।
सरगुजा और जशपुर
में स्थिति चिंताजनक
सरगुजा संभाग के अन्य जिलों की स्थिति (30 जून तक) उपरोक्त आंकड़ों के आधार पर सरगुजा संभाग के 5 जिलों में (अविभाजित कोरिया) में से बलरामपुर, कोरिया और सूरजपुर में जून में वर्षा की स्थिति संतोषजनक है जबकि जशपुर और सरगुजा में सामान्य वर्षा और वास्तविक वर्षा में उल्लेखनीय कमी दिखती है।
जिला सामान्य औसत वर्षा वास्तविक वर्षा प्रतिशत अंतर
बलरामपुर 173.3 193.4 +26 प्रतिशत
जशपुर 265.5 157.2 – 41 प्रतिशत
कोरिया 193.0 205.3 + 6 प्रतिशत
सूरजपुर। 190.4 178.3 – 6 प्रतिशत
सरगुजा 243.3 99.2 – 59 प्रतिशत


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply