Breaking News

अंबिकापुर@निजी प्लाट में स्थित कुएं में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश

Share


निजी प्लाट में स्थित कुएं में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश

अंबिकापुर,28 जून 2023 (घटती-घटना)। मणिपुर थाना क्षेत्र के भट्ठापारा में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक निजी प्लाट के कुएं में औंधे मुंह पड़ा था। सूचना पर मणिपुर थाना पुलिस व फोरेंसिंक की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। फिलहाल पुलिस शव को अस्पताल के मरच्यूरी में रखवाकर परिजन के आने का इंतेजार कर रही है।
मणिपुर थाना क्षेत्र के भट्ठापारा में अस्पताल के पीछे एक निजी प्लाट है। प्लाट का देखरेख एक फल व्यवसायी द्वारा किया जाता है। प्लाट में ही कुंआ है। फल व्यवसायी बुधवार की सुबह करीब 9 बजे कुएं की तरह गया तो कुएं में एक व्यक्ति की औंधे मुंह लाश पड़ी थी। वह मामले की जानकारी मणिपुर पुलिस को दी। सूचना पर मणिपुर थाना प्रभारी एसआई प्रमोद पांडेय टीम के साथ पहुंचे। इस दौरान फोरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। शव को आस पास के लोगों की मदद से कुएं से बाहर निकलवाया गया। पुलिस ने बताया कि लाश लगभग एक दिन पुरानी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply