Breaking News

अम्बिकापुर@युवती को ब्लैकमेल करने का आरोपी ओडि़शा से गिरफ्तार

Share


अम्बिकापुर,27 जून 2023 (घटती-घटना)। युवती को प्रेम जाल में फंसाकर युवक द्वारा ब्लैकमेल करने के मामले में दरिमा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार दरिमा थाना क्षेत्र की एक युवती कोरोना काल के बाद पढ़ाई करने रायपुर गई थी। पढ़ाई के दौरान युवती की जान पहचान रायपुर के रहने वले नदीम सुनानी नामक व्यक्ति से हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे युवक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और कई आपत्तिजनक फोटो व वीडियो अपने मोबाइल में ले लिया। इसके बाद युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवती द्वारा बिताए गए प्राईवेट फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपए की मांग करने लगा। इससे युवती परेशान रहने लगी। मामले की जानकारी युवती की मां को हुई तो वह इसकी रिपोर्ट दरिमा थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने सायबर सेल से आवश्यक तकनीकी जानकारी प्राप्त कर पुलिस टीम ने आरोपी का ओडि़शा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी नदीम सुनानी पिता जुगेन्द्र सुनानी उम्र 27 वर्ष निवासी टेमरी कालाहांडी गोलामुंडा जिला कालाहांडी उड़ीसा के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी दरिमा निरीक्षक जॉन प्रदीप लकड़ा, प्रधान आरक्षक अजय पाण्डेय, आरक्षक अभय चौबे शामिल रहे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply