Breaking News

अम्बिकापुर,@बैल के हमले में घायल महिला की हो गई मौत

Share


अम्बिकापुर,27 जून 2023 (घटती-घटना)।.. बैल के हमले में घायल महिला की मौत इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गई। जानकारी के अनुसार बेलासी बाई पति राम प्रसाद उम्र 60 वर्ष कोरिया जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कदमनगर की रहने वाली थी। 12 जून की सुबह वह कोठार से बैल को बाहर निकाल रही थी। तभी बचानक बैल महिला पर हमला कर दिया। सिर व सिने में चोट लगने से महिला मौके पर ही बेहंोश हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए बैकुंठपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply