Breaking News

अम्बिकापुर@कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं मिला मुआवजा,2 विधवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु

Share

अम्बिकापुर,27 जून २०२३ (घटती-घटना)।. लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ी निवासी 2 विधवा महिलाओं ने मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन में अपने बच्चों के साथ पहुंचकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित आवेदन में उल्लेख किया गया है कि दोनों महिलाओं के पति की मौत मजदूरी करने के दौरान वर्ष 2014 में ट्रैक्टर पलटने से हो गई थी। मामले में न्यायालय ने वर्ष 2016 में ट्रैक्टर मालिक की संपत्ति कुर्क कर करीब 12 लाख रुपए मुआवजा राशि दोनों पीडि़त परिवार को जारी करने का आदेश दिया था। न्यायालय के आदेश के 7 वर्ष गुजर जाने के बाद भी दोनों विधवा महिलाओं को मुआवजा राशि नहीं मिल पाई है। निराश दोनों महिलाओं ने बच्चों के साथ कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम पत्र प्रेषित कर इच्छा मृत्य की मांग की है।
गौरतलब है कि लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी, कुन्नी निवासी पनमेश्वरी राजवाड़े 35 वर्ष के पति स्व. हवन साय राजवाड़े और ललिता राजवाड़े 40 वर्ष के पति श्रीचंद राजवाड़े मजदूरी करते थे। घटना दिवस 3 अप्रैल 2014 को गांव के ही नवरत्न राजवाड़े के ट्रैक्टर में सवार होकर बतौर मजदूर बिजली खंभा ढोने गए थे। लौटते समय ट्रेक्टर पलट जाने से बिजली खंभे से दब जाने से हवन साय और श्रीचंद की मौत हो गई थी। इस मामले में चालक के पास लाइसेंस नहीं होने के कारण दोनों विधवा को बीमा राशि नहीं मिल पाई थी। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायालय द्वारा वर्ष 2016 को दिए गए फैसले में कहा गया था कि दोनों महिलाओं में से एक को 5 लाख 32 हजार रुपए तथा दूसरे को 6 लाख 47 हजार रुपए का भुगतान ट्रैक्टर मालिक की संपत्ति कुर्क कर बिक्री करते हुए करने की व्यवस्था बनाई जाए। इस आदेश के 7 साल बाद भी दोनों महिलाओं को यह राशि नहीं मिल सकी है। विधवा महिलाओं ने जनदर्शन में दिए आवेदन में लिखा है कि पतियों की मौत होने पर उन्हें बच्चों के पालन-पोषण में परेशानी हो रही है। घर में कोई व्यस्क सदस्य नहीं हैं कि वे कमा सकें। इससे परेशान होकर वे इच्छा मृत्यु की मांग कर रही हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply