Breaking News

सूरजपुर@पुलिस ने 6 महिलाओं को परिजनों को सौंपा

Share


सूरजपुर ,23 जून 2023 (घटती-घटना)। 6 गुम इंसान महिलाओं को सूरजपुर पुलिस ने अभियान चलाकर दस्तयाब किया है। पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज रामगोपाल गर्ग के सतत् मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सूरजपुर आई कल्याण एलिसेला ने पूरी संवेदनशीलता के साथ ऑपरेशन मुस्कान के तहत अधिक से अधिक गुम इंसान दस्तयाबी करने के निर्देश दिए थे। जिसके तारतम्य जिले के थाना-चौकी की पुलिस इस अभियान में लगी हुई है। इसी कड़ी में थाना प्रतापपुर पुलिस के द्वारा 1, प्रेमनगर 1, जयनगर 1, ओड़गी 2 एवं झिलमिली पुलिस के द्वारा 1 कुल 6 गुम इंसान महिलाओं को अलग-अलग स्थानों से बरामद कर दस्तयाब शुमार किया गया है।
गुम हुए महिलाएं बिना बताए दिगर जिला, गांव सहित अपनी सहेली के यहां चली गई थी। ऑपरेशन मुस्कान में सूरजपुर पुलिस को यह सफलता मिली और कई को तलाशने के लिए काफी मेहनत भी करनी पड़ी। पुलिस के द्वारा खोजबीन का यह अभियान संवेदनशीलता के साथ प्राथमिकता में रखते हुए माता-पिता और परिजनों की खुशियां लौटा रही है। गुम इंसान को ढूंढने के लिए विशेष तकनीकी साधनों की भी मदद ली गई। दस्तयाब किए गए गुम महिलाओं को विधिवत उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया इस दौरान परिजनों के चेहरे में खुशी की लहर देखी गई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@गरज-चमक के साथ बारिश के आसार,तेज हवाओं की चेतावनी

Share 27 से 30 अप्रैल के बीच बदलेगा मौसम…बिजली गिरने का खतरा,तापमान में गिरावट के …

Leave a Reply