अम्बिकापुर,21 जून 2023 (घटती-घटना)। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के शासकीय व आदिवासियों के जमीनों पर बिचौलियों की नजर है। बिचौलिए लोगों को डरा धमका कर अधिकारियों से मिली भगत कर कई जमीन अपने नाम करवा ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहर से लगे खैरबार में सामने आया है। बिचौलियों की धमकी से वन विभाग का दारोगा सदमे में है। उसकी तबियत खराब हो गई है। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पतल में चल रहा है। बिचौलियों की प्रताडऩा से वन विभाग का दारोगा जीवन और मौत से जुझ रहा है।
जानकारी के अनुसार छोटेलाल पंडो वन विभाग में संभागीय उडऩदस्ता दल में एएसआई के पद पर पदस्थ है। विभाग द्वारा इसे रहने के लिए खैरबार में शासकीय मटर दिया गया है। शासकीय मटर में छोटेलाल परिवार के साथ रहता है। मटर के आस पास वन विभाग की काफी जमीन है। इस जमीन पर बिचौलियों की नजर है। कुछ दिन पूर्व चार से पांच लोग छोटेलाल से संपर्क किया था और कहा था कि क्वॉटर के पास खाली जमीन पर कब्जा कराने की बात कही थी। बिचौलियों की इस प्रस्ताव को वह इंकार कर दिया। इसके बाद बिचौलियों ने खैरबार के ही एक व्यक्ति से वन विभाग के दारोगा छोटेलाल के खिलाफ वन भूमि पर कब्जा कराने की शिकायत विभाग में करा दी है। छोटेलाल की पत्नी विमला पांडेय का कहना है कि बिचौलिए अनावश्यक मेरे पति के खिलाफ शिकायत कराकर प्रताडि़त कर रहे हैं। प्रताडऩा से परेशान मेरे पति की तबियत खराब हो गई है। वह पिछले तीन दिनों से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हैं। वह पूर्व में भी शुगर के बीमारी से ग्रसित हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur