अंबिकापुर,19 जून 2023 (घटती-घटना)। प्यास लगने पर एक किशोर पानी मांगने एक ग्रामीण के घर गया। वहां पुरानी रंजिश पर दो लोगों ने मिलकर किशोर की बेदम पिटाई कर दी। इससे किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी मिलने पर परिजन पहुंचे और उसे इलाज के लिए बतौली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार विनोद कुमार पिता इश्वर प्रसाद यादव बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम मुर्ताडाड़ का रहने वाला है। वह 18 जून को मवेशी को छोडऩे ग्राम बाघपानी गया था। शाम को करीब 7 बजे विनोद को प्यास लगने पर वह पानी मांगने बाघपानी में ही कुलदीप के घर गया था। वहां पुरानी रंजिश पर कुलदीप अपने साथी हुकुम के लडक¸ा के साथ मिलकर विनोद की लाठी डंडे से बेदम पिटाई कर दी। इससे वह गंभीरा रूप से जख्मी हो गया। जानकारी लगने पर परिजन वहां पहुंचे और उसे इलाज के लिए बतौली अस्पताल में भर्ती कराया है। विनोद के पिता ईश्वर प्रसाद ने मामले की रिपोर्ट बतौली थाने में दर्ज कराया है। रिपोर्ट पर पुलिस ने कुलदीव व अन्य के खिलाफ धारा 294, 506, 323 व 34 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur