Breaking News

अंबिकापुर,@5 किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,18 जून 2023 (घटती-घटना)। शहर के दीवाना तालाब के पास एक व्यक्ति गांजा विक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर प्रतिक्षा बस स्टैंड पुलिस सहायता केन्द्र पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कजे से 5 किलो गांजा जत कर उसके खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार आईजी राम गोपाल गर्ग व एसपी सुनील शर्मा द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खरीदी विक्रि पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत प्रतिक्षा बस स्टैंड पुलिस सहायता केन्द्र प्रभारी अभिषेक पांडेय को मुखबिर से जानकारी मिली की एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखकर उसे बेचने के लिए दीवान तालाब के पास ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली तो उसके पास रखे झोले में 5 किलो ग्राम गांजा पाया गया। जिसे पुलिस ने जत कर आरोपी ओम प्रकाश नामदेव उम्र 52 वर्ष निवासी दीवान तालाब के पास साीपारा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 20 बी एनडीपीएस के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक अभिषेक पांडेय सहित आरक्षक मंटू गुप्ता, विमल कुमार, संजय तिवारी सैनिक सुनील गुप्ता, दिलीप नायक शामिल रहे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply