Breaking News

अंबिकापुर@उदयपुर मंडल के 50 युवाओं को दिलाई गई भाजपा की सदस्यता

Share

अंबिकापुर,18 जून 2023 (घटती-घटना)। अंबिकापुर विधानसभा अंतर्गत उदयपुर मंडल के 50 युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सह कार्यालय मंत्री गोपाल सिन्हा के नेतृत्व में सभी सदस्यों को माला पहना कर सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया। इस दौरान गोपाल सिन्हा ने बताया कि भाजपा जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे व अंबिकापुर विधानसभा के विस्तारक संतोष द्विवेदी के नेतृत्व में सभी को सदस्यता दिलाई गई है। उन्होंने कहा कि एक साथ 50 युवकों को संगठन में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस दौरान सभ्सी सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण कर विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने का संकल्प लिया।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply