अंबिकापुर,16 जून 2023 (घटती-घटना)। बड़े शहरों की तरह अंबिकापुर में भी लंबे समय से कई अवैध स्पा सेंटर संचालित हो रहे हैं। इन्हें लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। धंधे में शहर के कई नामचीन भी शामिल हैं। शुक्रवार की दोपहर पुलिस, निगम और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने शहर की दोपहर शहर के केदारपुर स्थित रिंग रोड में संचालित नचुरल वेलनेस स्पा सेंटर में दबिश दी। स्पा सेंटर के अंदर मसाज कराते व करते युवतियां मिली। लड़कियां दूसरे प्रदेश से आकर यहां काम कर रहीं थी। पुलिस ने हिरासत में लिया है।
सीएसपी स्मृतिक राजनाला ने बताया कि अंबिकापुर में पूर्व में भी ऐसी कार्यवाई की जा चुकी है। इस बार रिंग रोड में संचालित स्पा नेचुरल वेलनेस में दबिश दी गई। उन्होंने बताया कि कार्यवाई के दौरान सेंटर में युवतियां युवकों का मसाज कर रहीं थीं। इस सेंटर से 4 युवती और कुछ युवकों को पकड़ा गया है। संचालक से सेंटर के संबंध में दस्तावेज मांगा गया है, तब तक के लिए सेंटर को सील किया गया है। विदित हो कि शहर में अवैध रूप से कई स्पा सेंटर चल रहे हैं। नागरिकों द्वारा इन ऐसे अधिकांश सेंटरों में देह व्यापार चलने की शिकायत की गई थी, जिसके आधार पर पुलिस के द्वारा स्पा सेंटरों में कार्यवाई की जा रही है। वहीं पुलिस स्पा सेंटर को सील कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दो माह पूर्व भी पुलिस ने शहर में अवैध रूप से संचालित तीन स्पा सेंटरों पर कार्रवाई की थी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur