लखनपुर,16 जून 2023 (घटती-घटना)। लखनपुर के ग्राम जूनाडीह स्थित हजरत जामाशाह बाबा के माजार में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सालाना उर्स का आयोजन किया गया था। आपको बता दें कि उर्स कमेटी के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह देव के नेतृत्व में पिछले 30 वर्षों से सालाना उर्स का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में हजरत जमाशाह बाबा के मजार ए पाक पर सालाना उर्स का आयोजन 14 से 15 जून तक किया गया था। 14 जून को चादर पोशी का कार्यक्रम संपन्न हुआ तो वहीं 15 जून को कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री टीएस सिंह देव विशिष्ट अतिथि के रूप में लाल अजीत प्रताप सिंह देव, विक्रमादित्य सिंह देव, अमित सिंह देव, वीरेंद्र सिंह देव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता, कांग्रेस लॉक अध्यक्ष लखनपुर कृपा शंकर गुप्ता, सहित तमाम स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री टीएस सिंह देव हजरत जामा शाह बाबा के दरगाह पहुंच चादर चढ़ा देश में अमन चैन की दुआएं मांगी। उर्स कमेटी के द्वारा अतिथियों को साफा पहनाकर बेच लगकर उनका स्वागत करते हुए कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव, लाल अजीत प्रताप सिंहदेव, उर्स कमेटी के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंहदेव को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। तत्पश्चात कैबिनेट मंत्रियों ने फीता काटकर कव्वाली कार्यक्रम का शुभारंभ किया रात लगभग 10ः00 बजे से कव्वाली कार्यक्रम आरंभ हुआ और सुबह 5ः00 बजे संपन्न हुआ रात भर दूरदराज से आए लोगों के द्वारा कव्वाली मुकाबला का लुफ्त उठाया गया। इस दौरान एलडर मेन शराफत अली, नूर मोहम्मद, गप्पू खान इरसाद खान, मुजीब खान सहित समुदाय के अन्य लोग सक्रिय रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur