Breaking News

अंबिकापुर@रेंज के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ट्रक वालों से की जा रही अवैध वसूली

Share

अंबिकापुर,16 जून 2023 (घटती-घटना)। सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग से सरगुजा संभागीय ट्रक मालिक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने रविन्द्र तिवारी के नेतृत्व में मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। बताया गया है कि सरगुजा संभाग के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ट्रक वालों से अवैध उगाही की जा रही है। ट्रक मालिक संघ के सदस्यों ने आईजी को अवगत कराया कि सूरजपुर जिला एवं बलरामपुर रामानुजगंज जिले में सर्वाधिक अवैध उगाही चल रही है। बैकुंठपुर ट्रैफिक पुलिस, सूरजपुर जिले का चंदौरा थाना, भटगांव थाना, रेवटी चौकी और बसंतपुर थाना क्षेत्र सबसे ज्यादा वसूली का गढ़ बना हुआ है। आईजी ने सूरजपुर एवं बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के पुलिस अधीक्षकों को फोन करके निर्देश दिए कि सडक¸ में किसी भी ट्रक वालों को परेशान नहीं किया जाए। अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कार्रवाई जाएगी। इस दौरान ट्रक मालिक संघ के अध्यक्ष रविंद्र तिवारी के साथ ट्रांसपोर्टर अरूण सिंह, धीरज सिंह, उमेश सिंह, संतोष यादव, हैप्पी सिंह, शंभू कुमार, संजय गुप्ता, आकाश जायसवाल, अश्वआनंद यादव, राजेश सिंह, शरण सिंह सहित अन्य ट्रक मालिक उपस्थित रहे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply