Breaking News

अंबिकापुर@युवक पर चाकू से जानलेवा हमला,पेट से निकल गई अंतड़ी

Share


अंबिकापुर,16 जून 2023 (घटती-घटना)।शहर के सçापारा में गुरुवार की रात करीब 10.30 बजे चार से पांच लोगों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। युवक की अंतड़ी बाहर निकल गई है। उसे गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए ऑपरेशन कर आईसीयू में भर्ती किया है। इधर सूचना पर कोतवाली पुलिस रात में ही मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि हमला का कारण नशीले पदार्थ खरीद बिक्री के दौरान विवाद होना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय आशुतोष चौबे पिता आंकार चौबे शहर के नमनाकला का रहने वाला है । वह गुरुवार की रात को अपने रिश्ते के भाई केदारपुर निवासी शुभम मिश्रा के घर पर था। दोनों वहीं पर खाना पिना खाया। रात करीब 10.30 बजे आशुतोष अपने घर जाने निकला। इस दौरान उसे घर छोड़ देने की बात कह कर शुभम भी साथ में था। फिर दोनों घर न जाकर सçापारा की ओर चले गए। वहां सçापारा रोड में चार-पांच लोग थे। इस दौरान शुभम पहले ही बाइक से उतर गया और आशुतोष सडक¸ पर खड़े चार से पांच लड़ाकें के पास मिलने चला गया। वहीं पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान बदमाशों ने ईंट से आशुतोष के सिर पर मार दिया। इससे वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू शरीर के सात जगहों पर लगी है। वहीं बाएं साइड में पेट में चाकू लगने से अंतड़ी बाहर निकल गई है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply