अंबिकापुर,15 जून 2023 (घटती-घटना)। जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जंगलीजोबा में बुधवार को पति ने लाठी डंडे से पीट-पीट कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद स्वयं थाना पहुंच कर पत्नी की किसी कारणवस मौत होने की बात बताई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। मृतका के शरीर पर चोट ेके निशान पाए गए थे। वहीं शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में महिला की मौत मारपीट किए जाने की बात सामने आने पर पुलिस ने पति से सख्ती से पूछताछ की तो वह पुलिस को बताया कि मैं मजदूरी कर पत्नी को 5 हजार रुपए रखने के लिए दिया था। जिसे मैं मांग रहा था। नहीं देने पर उसे लाठी डंडे से मारकर मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय राजकुमारी बाई पति शीतल कोरवा कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जंगलीजोबा की रहने वाली थी। इसका पति शीतल कोरवा मजदूरीकर 5 हजार रुपए पत्नी को रखने के लिए दिया था। जरूरत पडऩे पर बुधवार को वह रुपए मांग रहा था। पत्नी रुपए देने से इंकार कर दी। इससे नाराज होकर पति ने लाठी डंडे से पत्नी की पीटाई कर दी। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला के मौत के बाद पति कमलेश्वरपुर थाना पहुंचकर पुलिस को बताया कि मेरी पत्नी की किसी कारवश मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा किया। मृतका के शरीर पर चोट के निशान पाए गए थे। वहीं पुलिस शव का पीएम करवाया। शॉर्ट पीएम में महिला की मौत का करण मारपीट से होना सामने आया। महिला की हत्या का मामला सामने आने पर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी। शक के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति से सख्ती से पूछताछ की तो वह जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 302 के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur