Breaking News

अंबिकापुर,@चलित थाना आयोजित कर ग्रामीणों को दी गई क्राइम से संबंधित जानकारी

Share


अंबिकापुर,14 जून 2023 (घटती-घटना)। आईजी राम गोपाल गर्ग व एसपी सुनील शर्मा के निर्देशन में पुलिस एवं जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए चलित थाना का आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला के नेतृत्व में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक शुभम तिवारी द्वारा दरिमा थाना अंतर्गत ग्राम नवानगर में चलित थाना लगाकर ग्रामीणों की शिकायत व समस्याएं सुनी गई। साथ ही समस्याओं का तत्काल निवारण कर कुछ मामलों में जांच पश्चात वैधानिक कार्रवाई किये जाने की सूचना फरियादियों को दी गई। साथ ही ग्रामीणों के शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु आश्वास्त किया गया एवं ग्रामीणों को काननू के प्रति जागरूक कर विभिन्न अपराधों की रोकथाम व कमी लाने के लिये जानकारी दी एवं ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड से बचने के लिये जागरूक किये ताकि लोग आनलाईन ठगी के शिकार न हो। चलित थाना के दौरान सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, प्रआर अजय पांडेय, आरक्षक अभय चौबे, ग्राम नवानगर कि वरिष्ठ नागरिक सहित काफी संख्या में ंमहिलाएं एवं बच्चे उपस्थिति रहे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply