Breaking News

अंबिकापुर@लिब्रा वाटर फॉल में नहाने के दौरान नाबालिगों के दो गुटों में हुई भिड़ंत

Share


अंबिकापुर,14 जून 2023 (घटती-घटना)। लिबरा वाटरफॉल में नहाने के दौरान बुधवार की दोपहर नबालिगों का दो गुट आपस में भिड़ गया। दोनों गुटों के बीच जमकर लात-मुक्के चले। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायर हो रहा है। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार बच्चों के स्कूलों में गर्मी छुट्टी चल रही है। बच्चे आपस में गु्रप बनाकर घुमने निकल रहे हैं। गुरुवार को 15 से 20 बच्चों का गु्रप बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के लिब्रा वाटर फॉल में नहाने गए थे। नहाने के दौरान आपस में विवाद हो गया और दो गुट बन गए। दोनों गुटो के बीच जमकर लात-मुक्के चले।मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायर हो रहा है। इस मामले में एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। कोतवाली थाना मामले की जांच कर रही है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply