Breaking News

अंबिकापुर@लिबरा वाटरफॉल में नहाने के दौरान किशोरी क ी डूबने से मौत

Share


अंबिकापुर,14 जून 2023 (घटती-घटना)। दरिमा थाना क्षेत्र में स्थित लिबरा वाटरफॉल में नहाने के दौरान बुधवार की दोपहर एक किशोरी डूब गई। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से किशोरी को बाहर निकाला गया और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय अंजली मूल निवासी बिहार की रहने वाली थी। यह अपने माता-पिता व अन्य भाई बहनो के साथ शहर के नमनाकला स्थित सोनी मोहल्ले में किराए के मकान में रह कर पढ़ाई करती थी। 16 जून को स्कूल खुलने वाली थी, इस लिए अंजली व पड़ोस की अन्य लड़कियां लिबरा वाटरफॉल घुमने का पलान बनाया था। तीन से चार लड़कियां पड़ोस के एक व्यक्ति के साथ बुधवार को लिबरा वाटरफॉल पहुंचे थे। यहां सभी नहा रहे थे। नहाने के दौरान अंजली गहरे पानी में चली गई और डूब गई। इस दौरान उसके अन्य सहेलियां उसे बचाने की कोशिश की पर गहरे पानी होने के कारण उसे बचाने में सफल नहीं हुए। लोग घटना की जानकारी डायल 112 को दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply