- संवाददाता –
लखनपुर,12 जून 2023 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमगला में 11 जून दिन रविवार की रात लगभग 10 बजे पैदल घर जा रहे 65 वर्षीय कोटवार को पीछे से अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी। सर में गंभीर चोट होने के कारण कोटवार की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लीखन राम पिता स्व सुंदर राम उम्र 65 वर्ष ग्राम जमगला ऊपर पारा निवासी जो गांव में कोटवार का कार्य करता है। रविवार की शाम वह गांव में कोटवारी करने गया हुआ था। वह पैदल अपने घर लौट रहा था जैसे ही दुर्गा पंडाल के सामने पहुंचा पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरा सर में गम्भीर तथा शरीर में अंदरूनी चोट आई थी। काफी देर तक घायल अवस्था में वह सड़क पर पड़ा रहा। ग्रामीणों के द्वारा एंबुलेंस 108 को फोन किया गया सूचना मिलते ही एंबुलेंस 108 के चालक रामदास पैकरा श्वरूभ् हरीश रजक मौके पर पहुंचे और घायल कोटवार को उपचार के लिए लखनपुर अस्पताल जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। 12 जून दिन सोमवार को लखनपुर पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच शव को कजे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द किया है मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है घटना के बाद परिवार सहित गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।
Check Also
मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित
Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur