Breaking News

अम्बिकापुर,@कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन अब होटल पर्पल ऑर्चिड में होगा

Share


अम्बिकापुर,11 जून 2023 (घटती-घटना)। कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन अब होटल पर्पल ऑर्चिड में होगा।सरगुज़ा सम्भाग के सभी जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारियों की बैठक में यह निर्णय पार्किंग की पर्याप्त उपलधता और सुरक्षा कारणों से लिया गया। संभागीय सम्मेलन की तैयारियों की रूपरेखा तैयार करने सरगुजा संभाग के सभी जिला अध्यक्षों और प्रभारियों की बैठक कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में हुई ।जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया सम्मेलन की मंच व्यवस्था एवं आगंतुकों की सूची प्रदेश कांग्रेस द्वारा निर्धारित की गई है। सम्मेलन में सिर्फ अपेक्षित लोगशामिल हो सकेंगे। इसके लिए सभी जिला अध्यक्षों और प्रभारियों को अपेक्षित लोगों की सूची उपलध कराई गई है ।पदाधिकारियों के सुझाव पर कार्यक्रम स्थल में बदलाव किया गया ।कांग्रेस का सम्मेलन अब होटल बसंत की जगह पर्पल ऑर्चिड के सभागार में होगा जिला कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आज जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।देर शाम एआईसीसी प्रभारी सचिव चंदन यादव अम्बिकापुर पहुच गए हैं,उनके मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस की टीम तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है।
बैठक में बालकृष्ण पाठक अध्यक्ष औषधीय पादप बोर्ड, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा, फुलकेरिया भगत, आरती सिंह,सूरजपुर जिला अध्यक्ष भगवती राजवाड़े, राजेंद्र तिवारी बलरामपुर, मनोज सागर यादव ,महापौर अजय तिर्की,हेमन्त सिन्हा, कृपा शकंर गुप्ता,तिलक बेहरा,शैलेश सिंह,अमित सिंह देव,रणविजय सिंह देव,राजीव सिंह, बीरेंद्र सिंहदेव, मोहम्मद इस्लाम अरविंद सिंह गप्पू शैलेन्द्र प्रताप सिंह,सीमा सोनी, सन्ध्या रवानी,गांगी बाई,सुनील मिश्रा,प्रमोद चौधरी,आशीष वर्मा, अशफाक अली,पप्पन सिन्हा, रजनीश सिंह नीतीश चौरसिया उाम राजवाड़े विकास केसरी शुभम जयसवाल आलोक सिंह हिमांशु जायसवाल आशीष जायसवाल, सुधांशू गुप्ता, नरेंद्र विश्वकर्मा, चुन्ना, सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply