Breaking News

अंबिकापुर@खैरबार पुलिया के नीचे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव,शरीर में कई जगह चोट के निशान

Share


पुलिस ने प्रथम दृष्टया जताया हत्या की आशंका,क्षेत्र में सनसनी

अंबिकापुर,11 जून 2023 (घटती-घटना)। अंबिकापुर नगर से लगे खैरबार पुलिया के नीचे रविवार को संदिग्ध हालत में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या का संदेह जताया है। मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी पहुंची थी। युवक वहां कैसे पहुंचा और किन हालातों में उसकी मौत हुई, इसकी जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार रनपुर निवासी पवन रवि नामक एक व्यक्ति का शव शहर से लगे खैरबार पुलिया के नीचे संदिग्ध अवस्था में मिला है। युवक का शव मिलने की खबर तेजी से क्षेत्र में फैल गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों की चीख पुकार मच गई। संदिग्ध हालत में मिले मृतक युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। मौके पर पहुंचे फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने घटनास्थल का जायजा लिया। उप युवक पुल के नीचे कैसे पहुंचा और उसकी मौत की वजह क्या है या फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है हालांकि प्रथम दृष्टया पुलिस हत्या का संदेह जता रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply