सूरजपुर,10 जून 2023 (घटती-घटना)। छाीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा की बौखलाहट सामने आने लगी है। सोशल मीडिया में भूपेश सरकार को बदनाम करने के लिए भाजपा झूठ का सहारा ले रही है। सीबीआई और ईडी के छापेमारी में कुछ नहीं मिला तो झूठा प्रचार कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्याय शिव भजन सिंह मरावी ने कहा कि भाजपा के छाीसगढ़ सोशल मीडिया ट्यिूटर में डाले गए सहचित्र पोस्ट भूपेश बघेल के आदर्श जिला कांकेर में भ्रष्टाचार का भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार में हुए नान घोटाले और सीएम साहब की लाल डायरी को याद दिलाते हुए भाजपा पर करारा हमला बोला है। चाउर वाले बाबा डा. रमन सिंह को याद दिला दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में एक हजार करोड़ का चावल घोटाला मीडिया की सुर्खियों में छाया हुआ था। भाजपा सरकार के समय वर्ष 2008-09 से वर्ष 2018 तक चावल घोटाला हुआ है। प्रदेशभर में करोड़ों का चावल घोटाला भाजपा सरकार ने कराया है। उन्होंने भाजपा के लोगों को याद दिलाते हुए कहा कि कांकेर में वर्ष 2016 में माह सितंबर, अक्टूबर और दिसम्बर में 10 प्रतिशत चावल अधिक आया था। उस चावल घोटाले का क्या हुआ? छाीसगढ़ के कई जिले में भाजपा के प्रतिनिधियों ने ही एक साथ चार पांच पीडीएस दुकानों को अपने परिवार के नाम एलाट कराया और करोड़ों का चावल डकार गए। भाजपा के लोग अपने चावल घोटाले को याद कर लें। करोड़ों के चावल घोटाले को कांग्रेस ने उजागर किया था। भाजपा के समय में चावल घोटाला हुआ, वहीं चावल आज भी पीडीएस के पोर्टल में दिखा रहा है। यह कांग्रेस सरकार के समय नहीं बल्कि भाजपा के समय का चावल घोटाला है। 60 हजार मि्ंटल चावल पहले के पोर्टल में जो कम दिख रहा था वहीं आज भी दिख रहा है। प्रदेश में भाजपा के पास राजनीति का कोई मुद्दा नहीं बचा तो भूपेश सरकार एवं उनके कुशल प्रशासन को बदनाम करने झूठा आरोप लगा रहे हैं जो खोखली मानसिकता का परिचायक है। भाजपा सरकार के समय से ही पीडीएस दुकानों में शार्टेज चला आ रहा है। जो धीरे-धीरे बढ़कर अधिक हो गया है। वर्ष 2018 के विधानसभा के चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को विपक्ष के लायक नहीं छोड़ा है। वही हाल विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा के साथ होने वाला है। विधानसभा चुनाव पास आ रहा तो भाजपा को चावल घोटाला याद आ रहा है। भाजपा सरकार में अधिकारी एवं साा पक्ष के मंत्री की मिलीभगत कर चावल घोटाले को अंजाम देते हुए कमीशन का खेल खेला गया था। भाजपा सरकार में राशन दुकानों में जहां ऑनलाइन एन्ट्री नहीं थी वहीं उसे कांग्रेस सरकार में पारदर्शी बनाने के लिए आनलाइन एन्ट्री किया गया है। भाजपा के भ्रष्टाचारियों को कांग्रेस सरकार का सही काम पसंद नहीं आ रहा है। भाजपा को अब छाीगसगढ़ में साा नहीं मिलने वाली है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur