Breaking News

लखनपुर@कवलगिरी में पेयजल की संकट हैंडपंप खनन कराए जाने की मांग

Share


लगभग 2 किलोमीटर दूर पानी लेने जाने मजबूर ग्रामीण

लखनपुर,10 जून 2023 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के उदयपुर जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कवलगिरी चीटकी पारा में लंबे समय से पानी की समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं 2 किलोमीटर दूर ग्रामीणों को पानी लेने जाना पड़ रहा है जिससे अनेकों प्रकार की परेशानियों का सामना ग्रामीणों को करना पड़ रहा है। पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों के द्वारा सरपंच सचिव सहित जन समस्या निवारण मैं आवेदन देकर हैंडपंप खनन कराए जाने की मांग मई 2023 में की गई थी।परंतु अब तक हैंडपंप खनन कार्य नहीं सका जिससे ग्रामीणों के सामने पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। और 2 किलोमीटर दूर जाकर उन्हें पानी लाना पड़ता है। ग्रामीणों को अनेकों प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में भोलू महंत सहित अन्य ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि पूर्व में हैंडपंप खनन किया गया था परंतु किसी कारण वश हैंडपंप से पानी नहीं निकला। और ग्रामीणों की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षण कराते हुए हैंडपंप खनन कराए जाने की मांग की है। जिससे ग्रामीणों को पानी मिल सके और उनकी समस्याओं का निराकरण हो सके।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply