Breaking News

लखनपुर@जनपद उपाध्यक्ष ने समतलीकरण निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन

Share

लखनपुर,10 जून 2023 (घटती-घटना)। लखनपुर जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमगवा हाई स्कूल मैदान के समतलीकरण निर्माण कार्य का 10 जून दिन शनिवार को लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष व शिक्षा स्थाई समिति अध्यक्ष अमित सिंहदेव ने किया विधिवत भूमि पूजन। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम जमगवा हाई स्कूल मैदान में जनपद मद के 2 लाख लागत राशि से होने वाले समतलीकरण निर्माण कार्य का जनपद उपाध्यक्ष व शिक्षा की स्थाई समिति अध्यक्ष अमित सिंहदेव ने विधिवत भूमि पूजन किया । इस दौरान स्थानीय बैगा ग्राम सरपंच सचिव व ग्रामीण जन मौजूद रहे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply