Breaking News

अंबिकापुर@शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने वन वे का होगा ट्रायल

Share

अंबिकापुर,09 जून 2023 (घटती-घटना)। यातायात व्यवस्था को लेकर 9 जून को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के नेतृत्व में उनके चेंबर में छाीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज,सरगुजा इकाई के पदाधिकारियों एवं व्यापारी भाइयों की मीटिंग हुई। बैठक में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था के समाधान बाबत संपन्न हुई। बैठक में व्यापारियों से अपने दुकान का सामान दुकान के बाहर न निकालने की हिदायत दी गई एवं इसके उल्लंघन की स्थिति में सतत् कार्यवाही की बात की गई। इसके साथ–साथ शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करने हेतु आगामी 12 जून 2023 से शहर में चार चक्का वाहनों हेतु वन वे लागू होगा। जिसका नक्शा जारी कर दिया गया हैं।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply