लखनपुर,09 जून 2023 (घटती-घटना)।लखनपुर थाना क्षेत्र के अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित लहपटरा इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने 9 अप्रैल दिन शुक्रवार की तड़के सुबह लगभग 5:00 बजे यात्री बसों में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर होने उपरांत यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। 2 यात्री बसों के धीमी गति होने के कारण एक बड़ा हादसा टला वही यात्री बाल-बाल बचे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 112 की टीम बस संचालकों के द्वारा यात्रियों को उनके गंतव्य तक वाहन व्यवस्था के माध्यम से पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिलासपुर से अंबिकापुर आ रहे अंबिका बस अंबिकापुर से बिलासपुर जा रहे हैं शिव शक्ति बस इंडियन पेट्रोल पंप के सामने चालक को नींद की झपकी आने पर दोनों यात्री बसों में आमने-सामने टक्कर हो गई दोनों बसों के आमने सामने टक्कर होने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। किसी प्रकार से कोई जान माल की हानि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही डायल 112 के टीम घटनास्थल पर पहुंची साथ ही बस संचालकों के द्वारा सभी यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का कार्य किया गया वही बताया जा रहा है कि यात्री बसों की धीमी गति होने से एक बड़ा हादसा टला और बस के सभी यात्री सुरक्षित है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur