Breaking News

अम्बिकापुर,@चयनित विद्यार्थियों का बनेगा निःशुल्क चिकित्सा प्रमाण-पत्र

Share

अम्बिकापुर, 08 जून 2023 (घटती-घटना)।कलेक्टर के निर्देशानुसार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में सत्र 2023-24 में प्रवेश हेतु चयनित विद्यार्थियों को निःशुल्क चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रदाय किया जाएगा।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया है कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में सत्र 2023-24 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयनित विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होने वाली है। जिसमें विद्यार्थियों को चिकित्सा प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। चयनित विद्यार्थियों को निःशुल्क चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रदाय किया जाएगा। उक्त विद्यालय में चयन परीक्षा के माध्यम से प्रतिभावान कमजोर एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों का प्रवेश होता है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply