Breaking News

अंबिकापुर@साइकिल सवार युवक महिला की लाश को छोड़ कर हो गए थे फरार,जांच में जुटी पुलिस

Share

अंबिकापुर,07 जून 2023 (घटती-घटना)। शहर के पुराना बस स्टैंड रोड, बाबूपारा में साइकिल सवार युवकों द्वारा छोड़े गए महिला के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को पुलिस ने कराया है। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया महिला की मौत की प्रकृति सामान्य बताई जा रही है, फिर भी विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार पुलिस कर रही है।
विदित हो कि मंगलवार को सुमन चौधरी पति अर्जुन तिग्गा 37 वर्ष निवासी पुराना बस स्टैंड, प्रतीक्षालय अंबिकापुर का शव लावारिस हालत में बाबूपारा पुराना बस स्टैंड रोड स्थित एक दुकान के सामने पड़े होने की जानकारी मिली थी। मामले में सरगुजा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी का अवलोकन किया गया। मृतिका के शव को लावारिस हाल में छोड़कर जाने वाले दोनों संदिग्धों को पुलिस ने तत्काल पकड़ लिया था। बुधवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मृतिका का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें प्रथम दृष्टया मृत्यु सामान्य प्रकृति का होना बताया गया। हत्यात्मक प्रकृति का होना नहीं पाया गया है। विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। मृतिका के शव को दुकान के सामने लावारिस हालत में छोड़ कर चले जाने वाले युवकों से पूछताछ जारी है। सभी पक्षों से पूछताछ के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply