Breaking News

लखनपुर@मनरेगा में ठेकेदारी प्रथा से हो रहा चेक डैम निर्माण कार्य,चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट

Share

  • पंचायत में निर्माण कार्य किए बिना ही निकाले लाखों रुपए ग्रामीणों ने लगाया आरोप
  • सूक्ष्म जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग
  • मनोज कुमार-
    लखनपुर,06 जून 2023 (घटती-घटना)। लखनपुर विकासखंड के दूरस्थ एवं मैनपाट के तराई क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत डांड़ केसरा में सरपंच सचिव के द्वारा पंचायत का विकास कार्य सिर्फ कागजों में किया गया है। वही जमीनी हकीकत यह है कि मौके पर विकास कार्य नहीं हुए है किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य जिसे देखते हुए ग्रामीणों के द्वारा सरपंच सचिव के खिलाफ गंभीर कई आरोप भी लगाए हैं डांड केसरा के मछ्ली नदी में लगभग 17 लाख रूपए के लागत राशि से मनरेगा के तहत चेक डेम का निमार्ण ठेका प्रथा और मशीनों से कराया जा रहा है तथा गुणवाा विहीन कार्य को लेकर ग्रामीणों में सरपंच सचिव के खिलाफ नराजगी व्यक्त की गई है
    लखनपुर विकासखंड के अंतर्गत दूरस्थ एवं मैनपाट और लखनपुर के मध्य तराई क्षेत्र में बसे ग्राम पंचायत डांड़केसरा मैं ग्रामीणों के द्वारा शासन के द्वारा भेजे जा रहे विकास कार्यों के लाखों रुपए सिर्फ कागजों में सिमट कर रह गई हैं धरातल पर कहीं कुछ विकास कार्य नजर नहीं आएंगे ग्रामीण रामेश्वर यादव, शिव नारायण यादव, प्यारी यादव,नरसिंह यादव, वीनेश यादव ,सत्यनारायण यादव, सुरेश यादव ,कालू यादव ,रामा यादव ,हुरसैनी यादव ,ने ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत में सीसी सड़क, नाली निर्माण, ढोडी निर्माण, हैंडपंप खनन, सहित अन्य निर्माण कार्य किए बिना ही लाखों रुपए का हेराफेरी किया गया।
    मनरेगा से बनाई जा रही मछली नदी में 17 लाख का चेक डैम निर्माण चढ़ा भ्रष्टाचार का भेंट
    ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया गया कि सचिव के मनमानी के फल स्वरुप ग्राम पंचायत में मछली नदी में मनरेगा के तहत लगभग 17 लाख की लागत से चेक डैम का निर्माण ठेका प्रथा से कराया जा रहा है और पूरे काम जेसीबी मशीन के माध्यम से गड्ढा खोदे गए है और कार्य मनरेगा में सत प्रतिशत 17 लाख की स्वीकृति मिलना भी एक प्रश्न खड़ा करता है निर्माण कार्य गुणवाा विहीन कराए जा रहे हैं बड़े-बड़े बोल्डर वाल के बीच में डाले गए हैं यह आरोप ग्राम पंचायत के ग्रामीणों के द्वारा लगाया जा रहा है चेक डेम के वाल को खोदकर देखें जिससे दूध का दूध पानी का पानी हो जायेगा वही पूरे निर्माण कार्य ठेका प्रथा से संचालित है। अधिकारियों व पंचायत सचिव के मिली भगत से गुणवाा विहीन कार्य एवं ठेका प्रथा से कराया जा रहा हैं।
    नाली निर्माण कार्य में 10 से 15 मीटर अधूरे नाली निर्माण कर निकाले लाखों की राशि
    ग्राम पंचायत डांड़ केसरा मैं दुबराज घर के पास नाली निर्माण कराया गया है जिसमें महज 10 से 15 मीटर ब्रिक्स ईट का द्वारा नाली निर्माण कराया गया है जिसमें लगभग दो लाख 20 हजार राशि पंचायत सचिव के द्वारा आहरण कर ली गई है जबकि नाली अभी भी अधूरी पड़ी हुई है।
    कागजों में किया गया है सीसी रोड निर्माण धरातल पर कहीं कुछ नहीं पंचायत सचिव के द्वारा लाखों रुपए का भ्रष्टाचार
    ग्राम पंचायत डांड़ केसरा अंगद घर से लाल बहादुर घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य सिर्फ कागजों तक ही सिमट कर रह गई है वहां मौका पर जाने पर पता चला कि वहां कभी भी सीसी रोड निर्माण नहीं कराया गया है और सचिव के माध्यम से 105000 राशि आहरण कर लिया गया है।
    सड़क में मुर्मी करण के नाम से भी फर्जी तरीके से किया गया राशि आहरण
    लखनपुर के दूरस्थ एवं कच्ची सड़क डांड़ केसराऔर लजी कच्ची सड़क के आवागमन के लिए शिविर में ग्राम वासियों के द्वारा सड़क मुर्मी करण की सीईओ से मांग की गई गई जिस पर सीओ ने स्वयं से 10 हज़ार रुपये देने की घोषणा की गई थी और 10,000 की मुरूम उक्त सड़क में डाला गया था जिसको लेकर पंचायत सचिव के द्वारा 90 हजार रुपय फर्जी तरीके से राशि अहारण कर लिया गया है।
    सिर्फ कागजों में ढोड़ी निर्माण कार्य कराए गए हैं और ढोड़ी निर्माण के नाम से61 हजार रुपये फर्जी तरीके से राशि आहरण किया गया है।
    फर्जी सोख्ता गड्ढा के नाम से पंचायत सचिव के माध्यम से फर्जी तरीके से 8 निर्माण कराकर 24 सोख्ता गड्ढा का राशि आहरण करने का भी मामला सामने आया है।
    सरकार के द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है परंतु सरपंच सचिव के द्वारा निजी भूमि में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया और वयक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिये सचिव द्वारा कराया गया है।
    15वें विा योजना की अधिकांश राशि नलकूप उत्खनन कराकर निजी लाभ दिलाया गया है जबकी गांव में पेयजल की समस्या आए दिन बनी रहती है कई हैंडपंप आज भी खराब पड़े हुए हैं जिसकी मरम्मत के लिए सचिव को बोला गया लेकिन आज दिनांक तक हैंडपंप का सुधार नहीं हो पाया है। जिसे लेकर ग्रामवासी कई बार विरोध भी कर चुके है।
    इस संबंध पर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने बताया कि मुझे भी मीडिया और ग्रामीणों के माध्यम से शिकायत मिली है कि ग्राम पंचायत डांड़ केसरा में मनरेगा के तहत मछली नदी में चेक डैम निर्माण लगभग 17 लाख रुपये की लागत से गुणवाा विहीन कार्य और मशीनों से तथा ठेका प्रथा से कराने की शिकायत मिल रही है वही सचिव के द्वारा भी लाखों का का हेरा फेरी की भी शिकायत मिल रही है जिसे देखते हुए उक्त लापरवाह सचिव के ऊपर अधिकारियों को जांच टीम गठित कर जांच कराकर उचित करवाई कराना चाहिए भ्रष्ट पंचायत सचिव को 3-3 पंचायतों का बागडोर देना समझ से परे है। साथ ही उन्होंने कहा कि 1 माह पूर्व जनपद के अधिकारियों से निर्माण कार्यों के संबंध में पूछा गया था परंतु उनके द्वारा किसी भी निर्माण कार्य की स्वीकृति नहीं होने की बात कही। समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर के बाद पूछा गया तो उनके द्वारा मनरेगा के तहत चेक डैम निर्माण कार्य की स्वीकृत की बात कही गई है।
  • अमित सिंहदेव (जनपद उपाध्यक्ष)

Share

Check Also

अम्बिकापुर@पूर्व सैनिकों का किया गया सम्मान…

Share पूर्व सैनिकों एवं सैनिक परिवारों के कल्याण संबंधी विषयों पर हुई चर्चा अम्बिकापुर,26 मई …

Leave a Reply