Breaking News

कोरिया@जनसंपर्क में बैकुण्ठपुर के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष ने सभी को पछाड़ा

Share

  • जहां लोग पैसा खर्च कर लोगों को मोहित कर रहे हैं वही पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सिर्फ लोगों से जनसंपर्क कर रहे हैं
  • पूर्व जनपद उपाध्यक्ष के जनसंपर्क से अच्छे-अच्छे कांग्रेसी चिंता में
  • पूर्व जनपद उपाध्यक्ष जनसंपर्क दौरे में अभी तक सबसे आगे चल रहे हैं कोई भी क्षेत्र नहीं बचा जहां वह पहुंचे नहीं
  • सरकार की उपलçधयों के साथ पहुंच रहे घर घर द्वार द्वार, हाट बाजारों में भी पहुंच रहे समर्थकों के साथ

संवाददाता –
कोरिया 06 जून 2023 (घटती-घटना)। बैकुंठपुर विधानसभा में सत्ताधारी दल की बात हो या प्रमुख विपक्षी दल भाजपा की दोनो ही दलों में विधानसभा की दावेदारी करने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। सबसे ज्यादा दावेदार सत्ताधारी दल से सामने आ रहे हैं जिसमें महिला दावेदारों के साथ पुरुष दावेदारों की भी बड़ी संख्या है जो सभी के जनसंपर्क से समझा जा सकता है। सत्ताधारी दल से वैसे तो अभी तक कई दावेदारों का नाम सामने आ चुका है लेकिन सबसे ज्यादा चर्चित नाम जो अभी दौड़ में सबसे आगे नजर आ रहा है वह है पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बैकुंठपुर का नाम जो फिलहाल सबसे ज्यादा जनसंपर्क करते हुए पहले नंबर पर नजर आ रहे हैं। अपने समर्थकों की फौज के साथ पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल को लगातार क्षेत्र में दौरा करते देखा जा रहा है और वह लगातार सोशल मीडिया पर भी अपना दौरा कार्यक्रम साझा कर रहें हैं जो प्रतिदिन जारी है। कोई भी ऐसा दिन नहीं बीत रहा जिस दिन पूर्व जनपद उपाध्यक्ष क्षेत्र भ्रमण पर न जाते हों और वह लोगों से न मिलते हों। लगातार जनसंपर्क करते हुए वह फिलहाल सभी अन्य दावेदारों को पछाड़ने में सफल नजर आ रहे हैं जो चर्चा का भी विषय बना हुआ है।
अन्य दावेदार जहां कर रहें हैं पैसा खर्च,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भेंट मुलाकात करके ही लोगों को अपनी तरफ कर रहे हैं आकर्षित
बैकुंठपुर विधानसभा में वैसे तो कई दावेदार सामने नजर आ रहें हैं विधानसभा में अपनी दावेदारी को लेकर और सभी अपनी अपनी तरफ से मतदाताओं को लुभाने में भी लगे हुए हैं कुछ दावेदार जहां पैसा खर्च करके मतदाताओं को लुभाने में लगे हुए हैं भोज और भंडारे का भी आयोजन कर रहें हैं वहीं पूर्व जनपद उपाध्यक्ष केवल जनसंपर्क के भरोसे ही मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहें हैं। मतदाताओं को लुभाने में भी पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सफल नजर आ रहे हैं क्योंकि लोग उनसे सहजता से मिल रहे हैं और उनकी बातों को सुनकर उनके वादों पर विश्वास भी जता रहें हैं।
सरकार की योजनाओं और उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाने में बने हुए हैं नंबर एक
पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल सरकार की योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों को लेकर लोगों के बीच जा रहें हैं और वह लोगों को समझा रहें हैं की सरकार की वर्तमान में क्या क्या योजनाएं जन हितैसी जारी हैं और किन योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिल रहा है। पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को आम जनों के बीच लेकर जाने मामले में नंबर एक बने हुए हैं और अभी सत्ताधारी दल से कोई ऐसा सामने नहीं आया है जो जनसंपर्क मामले में उनसे आगे हो।
घर घर द्वार द्वार, हाट बाजारों में भी प्रतिदिन पहुंच रहे पूर्व जनपद उपाध्यक्ष
पूर्व जनपद उपाध्यक्ष के जनसंपर्क को लेकर बात की जाए तो वह प्रतिदिन जनसंपर्क कर रहें हैं और वह घर घर द्वार द्वार तक पहुंच रहें हैं और हाट बाजारों में भी धमक दे रहें हैं। हाट बाजारों में सभी से मिलकर उनका एक ही अभियान है की सरकार की योजनाओं को वह जनता तक पहुंचा सकें। पूर्व जनपद उपाध्यक्ष के साथ इस दौरान उनके समर्थक भी मौजूद रहते हैं जो उनके इस अभियान में उनका साथ देते नजर आते हैं और लोगों से संवाद कर उन्हे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समझाते हैं।
विधायक ने अब तक नहीं किया जितना जनसंपर्क,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष ने उनसे ज्यादा कर दिखाया जनसंपर्क
बैकुंठपुर विधायक से भी जनसंपर्क मामले में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष आगे निकल चुके हैं। विधायक जहां केवल किसी कार्यक्रम के दौरान ही क्षेत्र में नजर आती हैं वहीं तभी वह सरकार की योजनाओं का लोगों के बीच जिक्र कर पाती हैं वहीं पूर्व जनपद उपाध्यक्ष लगातार जनसंपर्क में जुटे हुए हैं और अब वह इस मामले में विधायक को भी पछाड़ चुके हैं।कुल मिलाकर जो जिम्मेदारी विधायक को निभानी चाहिए वह जिम्मेदारी पूर्व जनपद उपाध्यक्ष निभाते नजर आ रहें हैं और वर्तमान में अपनी दावेदारी सबसे मजबूत करते नजर आ रहे हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@पूर्व सैनिकों का किया गया सम्मान…

Share पूर्व सैनिकों एवं सैनिक परिवारों के कल्याण संबंधी विषयों पर हुई चर्चा अम्बिकापुर,26 मई …

Leave a Reply