Breaking News

अंबिकापुर@कुाों ने बच्ची पर किया हमला,पिता ने बचाई जान

Share

अंबिकापुर,06 जून 2023 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के विकासखंड बतौली के पहाड़ी इलाके गोविंदपुर अमटीझरिया में बकरी चरा रही आठ वर्षीय पहाड़ी कोरवा बच्ची अनीमा पिता बुढ़हन पर पांच कुाों ने हमला कर दिया। हमले के दौरान कुाों ने बच्ची के चेहरे, पीठ, पैर एवं शरीर के अन्य हिस्सों को नोचते हुए उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया है। कुाों के हमले से गंभीर रूप से घायल बच्ची की चीख-पुकार सुन उसके पिता मौके पर पहुंचे। बड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने अपनी बेटी को हिंसक कुाों के हमले से बचाया और डायल 112 की मदद से सीएचसी बतौली में लेकर पहुंचे। यहां से रेफर करने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply