Breaking News

लखनपुर,@42 लाख से बनने वाले रिटर्निग वॉल निर्माण कार्य का भूमिपूजन

Share

लखनपुर,06 जून 2023 (घटती-घटना)। लखनपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 1 झीनपुरी पारा में राजपरिवार तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में नगर अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू ने रिटर्निग वॉल निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लखनपुर नगर के वार्ड क्रमांक 1झिनपुरी पारा में लगभग 42 लाख रुपए रिटर्निग वॉल निर्माण कार्य होना है। 6 जून दिन मंगलवार को राजपरिवार के रणजीत प्रताप सिंहदेव, जिला पंचायत मंत्री प्रतिनिधि रणविजय सिंहदेव भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, वार्ड पार्षद श्रीमती उर्मिला विनेश खलखो की उपस्थिति में वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ नगर अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू के द्वारा भूमि पूजन किया गया है। इस दौरान नगर पंचायत इंजीनियर अशोक सिंह, ठेकेदार राकेश अग्रवाल, विनेश खलखो, सोहन राम, देवसाय, शिवप्रसाद सहित अन्य वार्ड वासी मौजूद रहे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply