अंबिकापुर,05 जून 2023 (घटती-घटना)। सरगुजा जिला की अंतर्राष्ट्रीय टारगेटबाल खिलाड़ी रिंकी सिंह 10वीं राष्ट्रीय टारगेटबाल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता मथुरा में बेस्ट शूटर बनी, साथ ही सातवीं फेडरेशन कप प्रतियोगिता में भी बेस्ट शुटर रही। रिंकी सिंह अंबिकापुर, सरगुजा जिला की अंतर्राष्ट्रीय टारगेटबाल खिलाड़ी हैं। वे सरगुजा संभाग व प्रदेश छाीसगढ़ के मेजबानी कर चुकीं है। 10वीं राष्ट्रीय टारगेटबाल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता व सातवीं फेडरेशन कप प्रतियोगिता में हरियाणा महिला टीम की मेजबानी की और हरियाणा टीम के लिए खेलते हुए गोल्ड मेडल जीतकर प्रतियोगिता की बेस्ट शूटर बनी। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि रिंकी सिंह छाीसगढ़ प्रदेश की ओर से टारगेटबाल खेल का राष्ट्रीय सेमिनार में प्रतिनिधित्व की हैं। वे राष्ट्रीय रेफ़री का भी एक्जाम दे चुकी हैं। उन्होंने बताया कि रिंकी सिंह शुरू से ही टारगेटबाल खेल की उत्कृष्ट खिलाड़ी रहीं और कई बड़े राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल चुकी हैं। साथ ही अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल हो चुकी हैं। सरगुजा जिला के सभी खेल संघों की ओर से रिंकी सिंह को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur