Breaking News

अंबिकापुर@महिला की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,04 जून 2023 (घटती-घटना)। 2 जून की रात्रि मे मृतक उर्मिला दास खाना खाकर अपने खटिया में सो रहा था उसी समय मृतक का छोटा भाई नवीन दास लोहे की टांगिया से मृतक पर प्राणघातक हमला कर गंभीर चोट पहुंचाकर मृतक उर्मिला दास की हत्या कारित कर दिया, मामले मे जिला अस्पताल से मर्ग डायरी प्राप्त होने पश्चात मर्ग जांच पर अपराध घटित होना पाए जाने पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले को संज्ञान मे लेकर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा के निर्देशन मे आरोपी की तत्काल गिरफ़्तारी हेतु संयुक्त पुलिस टीम का गठन कर त्वरित कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला के नेतृत्व मे थाना प्रभारी दरिमा एवं पुलिस टीम मामले मे आरोपी का पता तलाश एवं विवेचना किया जा रहा था। पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी अपना नाम नवीन दास आत्मज स्व.बलीराम दास उम्र 36 वर्ष साकिन कंठी दरिमा का होना बताया जो आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर हत्या कारित करने की घटना करना स्वीकार किया गया, आरोई के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं। सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी दरिमा निरीक्षक जॉन प्रदीप लकड़ा, स.उ.नि राकेश मिश्रा, बैजनाथ लकड़ा, आर. अभय चौबे, विवेक राय, संजय, राज नगर सैनिक ओमप्रकाश शामिल रहे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply