Breaking News

अंबिकापुर,@समापन समारोह में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

Share


अंबिकापुर,04 जून 2023 (घटती-घटना)। रामगढ़ में आयोजित दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत होंगे। रामगढ़ महोत्सव में संस्कृति विभाग द्वारा दो प्रस्तुतियां भी शामिल होंगी।
5 जून 2023 को रामगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में विद्यालयीन छात्र-छात्राओं द्वारा सुंदर प्रस्तुतियां दी जायेंगी। इसके बाद आमंत्रित कलाकारों को प्रस्तुति होगी जिसमें शास्त्रीय संगीत गायिका सुश्री भारती राजपूत, सरगुजिहा लोक गायक श्री संजय सुरिला और बांसुरी वादक श्री हेमराज प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही नृत्यधाम कला केन्द्र भिलाई, विद्यालयीन कार्यक्रम, कला विकास केन्द्र बिलासपुर और पारंपरिक गीत संगीत की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply