Breaking News

अंबिकापुर@जंजीर से अलग होते ही विक्षिप्त छोटे भाई ने सो रहे बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से किया हमला,मौत

Share


अंबिकापुर,03 जून 2023 (घटती-घटना)। दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंठी में विक्षिप्त छोटे भाई ने बड़े भाई को धारदार कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी है।
दरअसल अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम कंठी के रहने वाले मृतक उर्मिला दास पिता बलीराम उम्र 40 वर्ष खेती-बाड़ी, मजदूरी का काम करता था। बीती रात अपने घर में विक्षिप्त छोटे भाई नवीन के साथ सोया हुआ था. बताया जा रहा है कि नवीन की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसी दौरान विक्षिप्त छोटे भाई ने अज्ञात कारणों से बड़े भाई पर धारदार कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया. जिसके बाद घर में मौजूद परिजनों को पता चलने पर आनन-फानन में तत्काल गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पहले घर के लोग नवीन को जंजीर में बांधकर रखते थे। कुछ दिनों से उसे खुला छोड़ा था। इधर पुलिस ने विक्षिप्त छोटे भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की पता साजी में जुट गई है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply