अंबिकापुर,02 जून 2023 (घटती-घटना)। दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदकालो में 28 मई को पति ने चरित्रशंका पर पत्नी की लाठी डंडे व सबल से बेदम पिटाई कर दी। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। परिजन को जानकारी होने पर उसे दो दिन बाद इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान 2 जून की सुबह उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय श्याम बाई पति अकिल राम दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम छिन्दकालो की रहने वाली थी। इसका पति इस पर चरित्रशंका करता था और अनावश्यक घुमने के लिए मना करता था। 28 मई को चरित्रशंका पर पति ने लाठी डंडे व सबल से महिला बेदम पिटाई कर दी। पिटाई करने के बाद वह घर से फरार हो गया। वहीं मारपीट किए जाने से जख्मी महिला घर में पड़ी रही। 29 मई को पीडि़ता की 12 वर्षीय बेटी गांव में ही अपने चाचा के घर जाकर घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर परिजन इसके घर पहुंचे और महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां इलाज के दौरान 2 जून को महिला की मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur