अंबिकापुर,01 जून 2023 (घटती-घटना)। कोतवाली पुलिस ने गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कजे से 4 किलो ग्राम गांजा जत किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कोतवाली पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली की क्षेत्र के घुटरापारा पुलिया के पास एक व्यक्ति गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदेही को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली तो उसके पास 4 किलो ग्राम गांजा पाया गया। जिसे पुलिस ने जतकर आरोपी राजेश गुप्ता पिता गोपाल दास गुप्ता उम्र 48 वर्ष निवासी बेचन कॉलोनी साीपारा अम्बिकापुर को गिरफ्तार कर थाने लाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक रुपेश नारंग, सहायक उप निरीक्षक संजय गुप्ता, प्रधान आरक्षक सियाराम मरावी,अमित प्रताप सिंह, आरक्षक जयदीप सिंह, रुपेश महंत, शिव कुमार राजवाड़े, विजय सिंह शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur