Breaking News

अंबिकापुर@जिले के नवपदस्थ एसपी सुनील शर्मा ने संभाला पदभार

Share

अंबिकापुर,01 जून 2023 (घटती-घटना)। जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने गुरुवार को पदभार संभाला। एसपी सुनील शर्मा वर्ष 2017 बैच ने आईपीएस हैं। राज्य शासन द्वारा सरगुजा एसपी भावना गुप्ता के ट्रांसफर के बाद सुकमा एसपी सुनील शर्मा को सरगुजा का कमान दिया गया है। पदभार संभालने से पूर्व एसपी सुनील शर्मा ने सबसे पहले मां महामाया मंदिर जाकर मां का दर्शन किया। दर्शन पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण कर समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जिले में आमनागरिकों को बेहतर सेवाएं देने हेतु कार्य करने के दिशा निर्देश अधिकारियों को दिया। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जिले में कानून व्यवस्था का पालन एवं अपराध नियंत्रण पर हमारी पहली प्राथमिकता होगी। इससे पूर्व एसपी सुनील शर्मा ने वर्ष 2021 में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा के पद पर अपनी सेवा दे चुके हैं।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply