अंबिकापुर,31 मई 2023 (घटती-घटना)। राजस्व पटवारी संघ का विरोध पिछले 15 मई से जारी है। पटवारी संघ अपनी 8 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदशैन कर रहे हैं। चिलचिलाती धूप में शहर के एसबीआई के कलेक्टोरेट के सामने धरना पर बैठे हैं। बुधवार को पटवारी संघ ने चिलचिलाती धूम में छतरी रैली निकाल कर अनोखा प्रदर्शन किया। रौली धरनास्थल से शुरूहोकर घड़ी चौकी पहुंची इसके बाद पुन: धरनास्थल पहुंचकर समाप्त हुआ।
वेतन विसंगती, पदोन्नती, संसाधनों की कमी सहित 8 सूत्रीय मांगों कोलेकर राजस्व पटवरी संघ छाीसगढ़ के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। पटवारियों ने 15 मई से एसबीआई के कलेक्टोरेट शाखा के सामने पिछले 15 दिनो से धरना पर बैठे हैं। पटवारी संघ का कहना है कि हमलोग शासन से 8 सूत्रीय मांग शासन से काफी समय से कर रहे हैं। इसके बावजूद भी सरकार सूनने केा तैयार नहीं है। हमलोग चिलचिलाती धूम में पिछले 15 दिनों से धरना पर बैठें हैं पर
शासन द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही है। बुधवार को हमलोग धरनास्थल से छतरी रैली निकाल कर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur