Breaking News

कोरबा@अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग के द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही

Share

कोरबा,30 मई 2023 (घटती-घटना)। कोरबा जिले में अवैध रेत तस्करों पर अब माइनिंग विभाग पूर्ण रूप से शिकंजा कसने की तैयारी में है जहां कुछ दिन पहले बरहमपुर में अवैध रेत तस्करी को लेकर 90 ट्रैक्टर रेत की जती बनाई गई थी तो वहीं बताया जा रहा हैं की अब बुधवारी मुड़ापार रोड स्थित सामुदायिक भवन के अहाते में अवैध रूप से भंडारण की गई 20 ट्रैक्टर रेत के मामले में खनिज विभाग ने कार्यवाही की है।जिला खनिज अधिकारी प्रमोद नायक ने बताया कि जिले में दो बड़ी रेत खदाने स्वीकृत है जो कि वैधानिक तौर से संचालित हैं जिसमे पहली बांगो और दूसरी कुटेशर नगोई। वही 11 रेत खदानों के आशय पत्र जारी किए गए हैं और 07 रेत खदानों के घोषणापत्र जारी किए गए। बताया जा रहा हैं की खनिज विभाग ने मई माह में अवैध रेत परिवहन के 28 मामलों पर और 02 अवैध रूप से भंडारित किए गए रेत के मामले पर कार्यवाही की है।


Share

Check Also

रायपुर@जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के हुए तबादले

Share रायपुर,24 अक्टूबर 2026। जल संसाधन विभाग ने प्रशासकीय दृष्टिकोण से 15 अभियंताओं का स्थानांतरित …

Leave a Reply