अंबिकापुर,30 मई 2023 (घटती-घटना)। आईजी राम गोपाल गर्ग द्वारा अपने अनुभव के आधार पर और तकनीकी ज्ञान का उपयोग कर आए दिन सरगुजा रेंज के अधीनस्थ अधिकारी, कर्मचारियों के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से विभागीय उपयोग हेतु रेंज स्तर पर सशक्त मोबाइल ऐप लांच किया। इस ऐप के माध्यम से पुलिस अधिकारी, कार्मचारियों को चोरी किए गए वाहनों से संबंधित मामलों में जांच पड़ताल करने जैसे महत्वपूर्ण जानकारी उपलध कराने के साथ-साथ रेंज के सभी पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों का बेसिक डेटाबेस भी तैयार किया गया है। सशक्त ऐप के द्वारा हाई तकनीकी के जरिए पुलिस की कार्य प्रणाली में गुणवाा सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। जारी किए गए सशक्त ऐप में विभागीय परवानो के साथ-साथ विभिन्न अपराधों से संबंधित विभिन्न अधिनियम भी अपलोड किया गया है। जो कि किसी भी समय आवश्यकता पडऩे पर पुलिस के अधिकारी, कर्मचारी इस ऐप के जरिए उपयोग कर सकते हैं। इस दौरान नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक जिला बलरामपुर लाल उमेद सिंह व नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक जिला सूरजपुर आई कल्याण एलेसेला उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur