अंबिकापुर,28 मई 2023 (घटती-घटना)। महामाया मंदिर के सामने भिक्षाटन क्यों करते हो इस बात को लेकर दो युवकों ने भिक्षाटन कर जीवन यापन करने वाले दंपति की बेदम पिटाई कर दी। पिटाई से घायल दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान पति की मौत हो गई। वहीं कोतवाली पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मंगरू राम नगेशिया उम्र 62 वर्ष जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह पिछले 25 सालों से अंबिकापुर नावागढ़ में रहकर पत्नी जकनी बाई के साथ महामाया मंदिर के पास भिक्षाटन कर जीवन यापन करते थे। इनके कोई संतान नहीं थे। 18 मई की रात को नावागढ़ निवासी फूलचंद व ढाढ़ू नामक व्यक्ति इनके पास आए और जकनी बाइक के साथ यह कहकर मारपीट करने लगे की तुमलोग महामाया मंदिर के सामने भिक्षाटन क्यों करते हो। इस दौरान महिला का पति मंगरू बीच बचाव करने लगा। इस दौरान दोनों व्यक्ति ने लात घुसों से मंगरू की बेदम पिटाई कर दिए। मारपीट किए जाने से दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान रविवार को मंगरू की मौत हो गई। वहीं इस मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur