Breaking News

अंबिकापुर,@बारिश के बाद निर्माणाधीन एनएच पर वाहन के फंसने से लगी जाम

Share


अंबिकापुर,28 मई 2023 (घटती-घटना)। बारिश के कारण शनिवार की रात को अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर स्थित निर्माणधीन एनएच पर वाहन फंसने से जाम लग गई। जाम में कई वाहन के साथा एंबुलेंस भी फंस गया। एंबुलेंस में मरीज भी था। जाम लगभग 9 घंटे से अधिम समस तक लगी रही। पुलिस की काफी मशक्कत के बाद लगभग चार बजे भोर में जाम खाली कराया गया।
अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर स्थित एनएच का निर्माण पिछले कई वर्षों से चल रहा है। एनएच निर्माण के लिए चेंदरा के पास कच्चे डायर्वसन का निर्माण कराया गया है। डायवर्सन पर आए दिन बारिश होने के वाहन फंसने से जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। वहीं शुक्रवार को झमाझम बाहरश होने के कारण अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर स्थित चेन्दरा के पास निर्माणधीन एनएच सडक¸ पर कई वाहन फंस गए। सडक¸ पर वाहन फंसने से सडक¸ के दोनों ओर लंबी लाइन लग गई। जाम में कई वाहन के साथ एंबुलेंस भी फंसा रहा। एंबुलेंस में मरीज था। जाम के कारण मरीज की जान आफत में पड़ी रहीं। वहीं बताया जा रहा है कि रघुनाथपुर चौकी पुलिस की घंटो मशक्कत के बाद जाम खाली कराया गया।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply