Breaking News

लखनपुर@25 वर्षीय स्टाफ नर्स ने दवा का किया सेवन हुई मौत

Share

लखनपुर,27 मई 2023 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरजा में 26 मई दिन शुक्रवार की शाम लगभग 4 बजे निजी नर्सिंग होम की 25 वर्षीय स्टाफ नर्स ने अज्ञात कारणों से कलोरो म्ीन दवा का सेवन कर लिया जिसे उपचार हेतु लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरती पिता बंधन राम जाति कुमहार उम्र 25 वर्ष ग्राम कोरजा थाना लखनपुर निवासी जो अंबिकापुर निजी नर्सिंग होम में स्टाफ नर्स का कार्य करती थी।गुरुवार को अपने घर आई हुई थी 26 मई दिन शुक्रवार की शाम लगभग 4 बजे अज्ञात कारणों से अत्यधिक मात्रा में क्लोरो म्ीन दवा का सेवन कर लिया परिवार जनों को जानकारी होने पर गंभीर स्थिति में तत्काल निजी वाहन के माध्यम से उपचार हेतु लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लेकर आए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों द्वारा 7बजे घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दी ।घटना के बाद से परिवारजनों सहित गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। 26 27 मई दिन शनिवार को लखनपुर पुलिस शव को कजे मिले कर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द करते हुए मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply