लखनपुर,25 मई 2023 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 25 मई दिन गुरुवार की शाम लगभग 5ः00 कुंवरपुर बांध में नहाने के दौरान 9 वर्षीय मासूम की मौत हो गई घटना के बाद परिवारजनों में मातम पसर गया प्राप्त जानकारी के मुताबिक नीरज पिता तारिक लाल कवर उम्र 9 वर्ष ग्राम कसकेला जिला सूरजपुर निवासी जो अपनी मां जमुना पति तारीक लाल के साथ विगत दिनों पूर्व झाड़ीपुर अपने नानी के यहां आया हुआ था। शाम लगभग 4ः00 बजे नीरज अपने साथी जयकिशन पिता दयाराम उम्र 12 वर्ष के साथ बकरी चराने जा रहा हूं कहकर कुंवरपुर बांध की ओर गया हुआ था। इसी दौरान नीरज अपने साथीं जय किशन के साथ कुंवरपुर बांध में नहाने के लिऐ उतरे नहाने के दौरान वह डूब गया डूबने के बाद जय किशन उसे खोजने ढूंढने लगा पीछे से पहुचे रवि किशन उम्र 10 वर्ष दिव्यांश उम्र 9 वर्ष भी मौके पर पहुंचे पहुंचे जय किशन ने सारी बातें बताई और तीनों मिलकर उसे पानी के अंदर ढूंढने लगे नीरज को पानी से निकाल कर कंधे में उठाकर उसकी मां जमुना के पास ले गए और घटना के संबंध में जानकारी दी तत्काल परिजनों के द्वारा नीरज को उपचार के लिए लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर विवेक भटनागर के द्वारा उसे मृत घोषित किया गया है । तथा घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। वहीं घटना के बाद से परिवारों में शोक का माहौल व्याप्त है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur