Breaking News

अंबिकापुर@करोड़ों खर्च के बावजूद भी गौठान में केवल शेड,मवेशियों के लिए चारा-पानी गायब

Share


अंबिकापुर, 25 मई 2023 (घटती-घटना)। प्रदेश के कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार फितरत में शामिल है। सरकार योजनाएं बनाने से पूर्व इसमें भ्रष्टाचार कैसे किया जाए इसके बारे में सोंचती है। इसका जीता जागता उदहारण प्रदेश सरकार का गौठान योजना है। उक्त बातें गुरुवार को भाजपा कार्यालय अबिकापुर में प्रेस वार्ता आयोजित कर पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 10 हजार से ज्यादा गौठान है। जो सरकारी रिकार्ड में है इनके लिए सरकार द्वारा करीब 13 सौ करोड़ रुपए अब तक खर्च करने की बात कही जा रही है। इतने रुपए खर्च होने के बावजूद भी गौठान में केवल शेड है। मवेशियों के लिए न तो चारा की व्यवस्था और न ही पानी की। प्रदेश सरकार गौठान के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार कर रही है। जब से प्रदेश में कांग्रेस सरकार आई है तब से इनके लोग अपनी जेब भरने में लगे हैं। सरकार गौठान योजना को सफल बता रही है पर जमीनी हकीकत कुछ भी नहीं है। रामविचार नेताम ने प्रदेश सरकार पर सभी योजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि इस बार इन्होंने गौमाता से जुड़ी योजना को भी नहीं छोड़ा है। गौठान के नाम पर केवल शेड लगे हैं। गौठान योजना से किसान मजदूरों को आस जगी थी पर इन्हें सरकार केवल ठगने का काम किया है। रामविचार नेताम ने कहा कि गौठान में 300 गायों की रखने का दावा सरकार कर रही थी पर हकिकत कुछ और है। गौठान में 300 की जगह कहीं कहीं दो से तीन गए दिखाई देते हैं। वह भी इन गौठानों में चारा पानी की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार सरपंचों पर दबाव बनाकर 14 वें व 15 वें विा की राशि व अन्य मदों की राशि गौठान में किया गया है तथा नरेगा कार्यों को भी इसमें डायवर्ट कर दिया गया है। जो कि नियमानुसार गलत है। इस दौरान सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा द्वारा 15 दिनों तक पूरे प्रदेश में चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान चलाकर गौठानों का निरीक्षण कर रही है। भाजपा नेताओं ने गौठानों के हालातों को देखा और इसके बाद उक्त बातों को कहा जा रहा है। उन्होंने पूरे संभाग का दौरा करने की बात कही। प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व सांसद कमलभान सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, अनिल सिंह मेजर, पूर्व महापौर प्रबोध मिंज, अंबिकेश केसरी, अभिमन्यू गुप्ता, ोपाल सिन्हा, संतोष दास, रूपेश दुबे सहित अन्य शामिल रहे।


Share

Check Also

कोरिया/कोरबा/एमसीबी@क्या भाजपा जिलाध्यक्ष के अहम से जिले में टूट गई है पार्टी…सिर्फ कागजी खानापूर्ति तक सीमित भाजपा संगठन ?

Share भाजपा नेताओं में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान आपसी खींचतान हुई तेज,एक दूसरे को …

Leave a Reply

error: Content is protected !!